फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच बना विवाद, एक पक्ष ने ग्राम समाज की, दूसरे पक्ष ने कालेज की बताई भू

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित खाली पड़ी भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक, शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज के पास की भूमि पर प्रतिमा लगाने पहुंचे कुछ लोगों को विरोध जताकर लौटा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
नगर स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज का रेलवे स्टेशन के पास छात्रावास है। छात्रावास की करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की तीन बीघा जमीन खाली पड़ी है। सोमवार को चेयरमैन पद का एक दावेदार अपने साथ मोहल्ला विजयनगर के एक व्यक्ति एवं कुछ प्रभावशाली लोगों को लेकर पहुंचा। वे भूमि को ग्राम समाज की बताकर जबरन डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन कराने लगे। इसकी जानकारी पाकर महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्यामदत्त शर्मा, शिक्षक राजेश गौड़, श्रवण कुमार, राकेश कुमार और कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने जमीन कॉलेज की बताकर भूमि पूजन कार्य बंद कराया तथा उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज प्रबंधक श्याम दत्त शर्मा का कहना है कि यह जमीन कॉलेज की है। उक्त दावेदार निकाय चुनाव में मोहल्ला विजयनगर के लोगों की वोट पाने के लिए कॉलेज की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। कॉलेज प्रशासन उनकी इस मंशा को कतई पूर्ण नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव का सम्मान सभी के दिलों में है। हालांकि इस तरह जबरन कॉलेज की भूमि पर प्रतिमा लगाने का प्रयास कर बाबा साहब का भी अपमान किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत देकर खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें