फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दांगी खाप में चौधराहट पर विवाद, ओमबीर को खाप चौधरी बताया

Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

दांगी खाप में चौधराहट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। खेड़ा हटाना गांव के मंदिर में 19 मार्च को एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें खाप के लोगों ने सर्वसम्मति से ओमबीर सिंह को चौधरी की पगड़ी पहनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत, दांगी खाप में चौधराहट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मार्च में ओमबीर सिंह को पगड़ी पहनाई गई थी, वहीं पिछले महीने ओमपाल को पगड़ी पहना दी गई थी। अब ओमबीर सिंह ने खाप का चौधरी होने का दावा कर दो अक्तूबर को बड़ी दावत के साथ ही सम्मान समारोह रखा है। जिसमें सभी खापों और थांबा चौधरियों के पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन


खेड़ा हटाना गांव के मंदिर में 19 मार्च को एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें खाप के लोगों ने सर्वसम्मति से ओमबीर सिंह को चौधरी की पगड़ी पहनाई थी, लेकिन इसके बाद पिछले महीने ही खेड़ा हटाना के ओमपाल को कुछ लोगों ने पगड़ी पहना दी और उनको खाप चौधरी बनाए जाने का दावा किया। तब हर कोई यह समझ रहा था कि इसमें विवाद शुरू हो जाएगा, लेकिन ओमबीर सिंह शांत रहे। अब वह आगे आए हैं और उन्होंने दो अक्तूबर को खेड़ा हटाना में बड़ा कार्यक्रम रखा है।

जिसमें यूपी के बागपत और मेरठ के अलावा हरियाणा के रोहतक तक से खाप से जुड़े लोग आएंगे। इसके साथ ही अन्य खाप के चौधरियों व थांबेदारों के पहुंचने की बात भी कही जा रही है। जहां लोगों को सम्मानित किया जाएगा और दावत भी रखी गई है। अब हर किसी की नजर दो अक्तूबर पर टिकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: सिपाही के फर्जी हस्ताक्षर कर चुनाव कराने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज


जिला जाट सभा में हुआ था इस तरह विवाद
इस तरह ही जिला जाट सभा में विवाद हुआ था। यह बताया जा रहा है कि जाट सभा में अध्यक्ष बनीं डॉ. शालिनी की जिस व्यक्ति के कारण खिलाफ हुई थी। उसी व्यक्ति के कारण दांगी खाप में विवाद शुरू हो गया है। क्योंकि दांगी खाप से नहीं होने के कारण भी खेड़ा हटाना का वह व्यक्ति पूरा हस्तक्षेप कर रहा है। इसलिए ही यह विवाद शुरू हुआ।
 
विज्ञापन

मुझे समाज ने बनाया है खाप चौधरी
मुझे समाज ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम करके मार्च में पगड़ी पहनाई थी। जिसके बाद से मैं खाप चौधरी की जिम्मेदारी भी संभाल रहा हूं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने घर में कार्यक्रम किया और वह खुद ही चौधरी बन गए। उनके साथ ऐसे लोग लगे हैं, जो खाप से ताल्लुक भी नहीं रखते हैं। अब रखे गए कार्यक्रम में सभी खापों के प्रतिनिधि आएंगे तो दांगी खाप से हरियाणा तक के लोग आएंगे। - ओमबीर

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar में बड़ा हादसा: रोडवेज से टकराई वैगनआर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

मुझे पगड़ी पहनाई गई
मुझे पिछले महीने ही खाप चौधरी बनाया था। मेरे पिता भी दांगी खाप के चौधरी रहे हैं। अगर कोई इस तरह की बात कर रहा है, तो वह गलत है। उनके कार्यक्रम में किसी अन्य खाप के चौधरी नहीं आएंगे। दो अक्तूबर को कार्यक्रम है तो उस दिन ही सब कुछ साफ हो जाएगा। - ओमपाल
यूपी और हरियाणा में इन जगह है दांगी खाप
यूपी के बागपत जिले में खेड़ा हटाना (खेड़ा इस्लामपुर व सुल्तानपुर हटाना), खामपुर राजपुर, लुहारी, मेरठ में समसपुर व जेवरी खुर्द, हरियाणा में मदीना गांव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें