मुझे समाज ने बनाया है खाप चौधरी
मुझे समाज ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम करके मार्च में पगड़ी पहनाई थी। जिसके बाद से मैं खाप चौधरी की जिम्मेदारी भी संभाल रहा हूं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने घर में कार्यक्रम किया और वह खुद ही चौधरी बन गए। उनके साथ ऐसे लोग लगे हैं, जो खाप से ताल्लुक भी नहीं रखते हैं। अब रखे गए कार्यक्रम में सभी खापों के प्रतिनिधि आएंगे तो दांगी खाप से हरियाणा तक के लोग आएंगे। - ओमबीर
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar में बड़ा हादसा: रोडवेज से टकराई वैगनआर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत
मुझे पगड़ी पहनाई गई
मुझे पिछले महीने ही खाप चौधरी बनाया था। मेरे पिता भी दांगी खाप के चौधरी रहे हैं। अगर कोई इस तरह की बात कर रहा है, तो वह गलत है। उनके कार्यक्रम में किसी अन्य खाप के चौधरी नहीं आएंगे। दो अक्तूबर को कार्यक्रम है तो उस दिन ही सब कुछ साफ हो जाएगा। - ओमपाल
यूपी और हरियाणा में इन जगह है दांगी खाप
यूपी के बागपत जिले में खेड़ा हटाना (खेड़ा इस्लामपुर व सुल्तानपुर हटाना), खामपुर राजपुर, लुहारी, मेरठ में समसपुर व जेवरी खुर्द, हरियाणा में मदीना गांव है।