फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूल भवन निर्माण में ठेकेदार ने उखाड़ दिए झूले और ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
- झूला और ओपन जिम दोबारा नहीं लगाने पर प्रधान ने डीएम को भेजी शिकायत
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लहचौड़ा गांव में कंपोजिट विद्यालय में भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने झूला और ओपन जिम उखाड़ दिया। वह अब झूला और ओपन जिम के उपकरण वापस नहीं लगा रहा है, जिसपर प्रधान ने डीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
लहचौड़ा गांव के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके गांव के कंपोजिट विद्यालय में भवन का निर्माण कराया गया था। जिसमें भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने वहां लगा झूला और ओपन जिम के उपकरण उखाड़कर एक तरफ रख दिये थे। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। आरोप लगाया कि कई बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने उखाड़ा गया झूला और ओपन जिम के उपकरण वापस नहीं लगाये जो क्षतिग्रस्त हो गए है। ग्राम प्रधान ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
लहचौड़ा गांव में भवन निर्माण के लिए ठेकेदार ने जो भी उपकरण या झूले हटाये हैं, उन्हें दोबारा लगवा दिया जाएगा। यह मामला मेरी जानकारी में अभी नहीं है और अब जानकारी में आया है तो सभी उपकरण लगवाए जाएंगे। हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें