फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला योजना समिति के चुनावी मैदान में उतरे 15 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला योजना समिति के सदस्यों के चार पदों पर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये। जिनकी जांच की गई तो सभी नामांकन पत्र सही मिले। जिसमें अब 21 जून को नामांकन पत्र वापसी और फिर 25 जून को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को नामांकन पत्र जमा किये गये। जहां अनारक्षित वर्ग के दो पदों पर मोहन चौहान, संजय, नीरज, अमित, गौरव शर्मा, मोहम्मद तालिब कुतबी, रमेश, राहुल ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा अनारक्षित महिला के एक पद के लिए निगम शर्मा, मोनिका, शाहना, वर्षा, समीना ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद पर नजीर और नसरीन ने नामांकन पत्र जमा किया। चारों पदों पर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये। जिला योजना समिति की सहायक निर्वाचन अधिकारी रीता राणा ने बताया कि 21 जून को 1 1 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी और फिर 25 जून को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें