बड़ौत में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर ठेकेदार और विद्युत विभाग के जेईई के खिलाफ प्रदर्शन करते संव?
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। संविदा लाइनमैन को हटाने, ईपीएफ और समय पर मानदेय न मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुड़े बिजलीघरों पर तैनात संविदा लाइनमैनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने धरना देकर समस्याओं का निस्तारण की मांग की।
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले बिजलीघरों पर तैनात संविदा लाइनमैनों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार और सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम के अफसरों, ठेकेदारों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तो समय पर मानदेय नहीं मिलता, ऊपर से यदि कोई लाइनमैन अपनी समस्या रखता है तो उसे हटा दिया जाता है। हाल में ही छपरौली के बिजलीघर 33/11 केवीए से लाइनमैन अरविंद पुत्र राज सिंह को बिना किसी कारण हटा दिया गया। आज तक किसी भी संविदा लाइनमैन को ईपीएफ नहीं दिया गया। उन्होंने सभी मांगों का निस्तारण न होने तक धरना जारी रखने की चेतावी दी। सरकार द्वारा ऊर्जा निगम के निजीकरण का समर्थन करने का भी एलान किया। धरने पर राजीव, विनय, सलीम, इमरान, सुभाष, सुरेंद्र, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।