फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत मिलनी शुरू, कंटेनमेंट जोन से बाहर हुआ बाजार खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत मिलनी शुरू, कंटेनमेंट जोन से बाहर हुआ बाजार खुला
विज्ञापन

बड़ौत। कंटेनमेंट जोन से बाहर हो जाने के बाद नगर के कुछ बाजार मंगलवार को खुलें। जिससे दुकानदारों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। पहले दिन बाजार में मिला जुला असर रहा।
कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद तीन माह से बंद चल रहे नगर के बाजार खुलने शुरू हुए हैं। मंगलवार को नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड समेत अन्य उन क्षेत्रों में दुकानें खुली हैं, जो कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिए हैं। इन एरिया में बाजार खुलते ही कहीं जगहों पर दुकानों पर जहां ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आयी, वहीं कई दुकानदारों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं दुकानदार
किराना के दुकानदार विशाल पंजाबी का कहना है कि बाजार बंद होने से उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। जो सामान दुकानों के अंदर बंद था, वह भी खराब हो गया है।
गारमेंटस के दुकानदार हरेन्द्र सरोहा का कहना है कि बाजार बंद होने से इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। क्योंकि कोरोना के चलते शादी का सीजन बुरी तरह से पिट गया है।
मोबाइल विक्रेता दिनेश का कहना था कि बाजार खुलने के बाद ग्राहक तो आए, लेकिन पहले जैसी ब्रिकी नहीं हो सकी। अभी आगे का भी भरोसा नहीं है कि कब तक बाजार खुलेगा।
विज्ञापन

दुकानें बंद तो उतरता-चढ़ता रहा सियासी पारा
बड़ौत। कंटेनमेंट जोन के कारण नगर की दुकानें व मुख्य बाजार को बंद करा दिया गया था। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा विधायक केपी मलिक, पालिकाध्यक्ष अमित राणा और पूर्व विधायक साहब सिंह ने बाजार खुलवाने के लिए व्यापारियों का पक्ष रखा। लेकिन कंटेनमेंट जोन के कारण दुकानें नहीं खुलीं। जो बाजार जोन से बाहर हुए, अब उन्हेें खोलने की अनुमति मिल गई है। पूर्व विधायक साहब सिंह ने स्वयं बाजार खुलवाएं जाने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने पूर्व विधायक को घर में नजरबंद कर लिया था। जिसके बाद समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। साहब सिंह का कहना है कि अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर वह अदालत जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें