फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: न्यायालय ने दिए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। महिला की चार महीने पहले मौत के मामले में न्यायालय ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के कांगनहेड़ी के रहने वाले सुरेंद्र यादव ने न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि उनकी भतीजी पूनम यादव की शादी 11 साल पहले खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले युवक प्रदीप यादव के साथ हुई थी। पूनम के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल 2023 को पति प्रदीप, ससुर कंवरपाल, सास रामरति, मनीष, सचिन और संजय पर पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसका कारण दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं मिलना बताया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खेकड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें