बड़ौत। बावली रोड स्थित दमकल विभाग में स्टे के बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
बता दें कि दमकल विभाग का कार्यालय पिछले 32 सालों से नगर पालिका की किराए की तीन दुकानों में संचालित है। जो इस समय काफी जर्जर हो चुकी है। इस मामले में पालिका को पत्राचार किए जाने के बाद जर्जर दुकानों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया, लेकिन यह निर्माण कार्य कोर्ट के स्टे के विरोध किया जा रहा है। पूर्व में भी यह निर्माण कार्य स्टे के चलते रोक दिया था, लेकिन अब फिर से कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए धड़ल्ले से निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सुनील चौहान ने प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सुभाष सिंह ने मामला दिखवाए जाने की बात कही।