फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम मनाया तुलसी विवाह का पर्व

विज्ञापन
पंचवटी मंदिर में तुलसी विवाह का पर्व मनाती महिला श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर और देहात क्षेत्र में शुक्रवार को तुलसी विवाह का पर्व धूमधाम से मनाया। तुलसी माता की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

पंचवटी, पंचमुखी, ठाकुरद्वारा, रेलवे स्टेशन दुर्गा, शाहमल एंकलेव समेत अन्य मंदिरों में तुलसी विवाह पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पंचवटी मंदिर के पंडित कुंदन भारद्वाज के निर्देशन में पूजा-अर्चना हुई। महिला मंडल की ओर से माता रानी का गुणगान किया।
विज्ञापन

पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के शयन के बाद योग निद्रा से जगते हैं। उस दिन शाम में तुलसी के संग भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह करवाया जाता है। तुलसी विवाह कराने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है। मौके पर सुषमा, सरिता, मोनिका, दीपिका, ज्योति, अजयराज, मोनू, अशोक शर्मा, लोकेश, आकाश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें