फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सड़क व पिलर का शुरू हुआ निर्माण

Thu, 16 May 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण में तेजी आ गई है। कॉरिडोर निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य पूरा होने पर अब सड़क व पिलर का निर्माण शुरू हो गया है। कॉरिडोर को अलग-अलग हिस्सों में बनाकर शुरू किया जाएगा और यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से मुजफ्फरनगर की सीमा से सटे टीकरी गांव तक 31 गांवों के 5428 किसानों की 292 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इसके अलावा 23 हेक्टेयर सरकारी जमीन का अधिग्रहण भी हुआ है। किसानों को जमीन का 882 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया गया है। पहले मुआवजा देने व जमीन पर कब्जा लेने को लेकर कई साल तक खींचतान रही तो कॉरिडोर निर्माण को लेकर समस्या रही। मगर यह विवाद खत्म होते ही सभी जगह जमीन पर कब्जा करके पहले मिट्टी डालने का कार्य किया गया है और अब उसके पूरा होते ही सड़क व पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण जहां बीच-बीच में किया जा रहा है तो फ्लाइओवर की जगह पर पिलर लगाए जा रहे हैं। जिस तरह से इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, उससे यह अगले साल के शुरूआत में पूरा होने की उम्मीद है।

कॉरिडोर का अलग-अलग हिस्सों में निर्माण होगा
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। जिनमें एक दिल्ली से लोनी तो दूसरा लोनी से खेकड़ा और तीसरा खेकड़ा से देहरादून है। जिनमें पहले दो चरणों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब खेकड़ा ईपीई से देहरादूर तक का निर्माण तेजी से चल रहा है। मगर इसमें भी हिस्सों में बांटकर निर्माण किया जा रहा है, जिससे उनको पूरा होने पर उसी आधार पर शुरू किया जा सके। यहां मवीकलां से अग्रवाल मंडी टटीरी तक एक हिस्सा रहेगा तो टटीरी से बिजरौल दूसरा और बिलरौली से मुजफ्फरनगर की सीमा तक तीसरा हिस्सा रहेगा। इनमें सबसे ज्यादा तेजी से मवीकलां से टटीरी तक के हिस्से पर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


बागपत को कॉरिडोर से मिलेगा लाभ
इस कॉरिडोर की शुरूआत दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक रहेगी। एक्सप्रेस-वे तक इसे एलिवेटेड बनाया जा रहा है और आगे मिट्टी डालकर ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका निर्माण समय पर पूरा होगा और इसका बागपत को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

वर्जन
इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसपर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है तो फ्लाईओवर के लिए पिलर का निर्माण भी किया जा रहा है। जमीन को लेकर विवाद भी अब किसी जगह नहीं बचा है। -पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें