लुहारी-फैजपुर नषिनाना मार्ग पर निर्माण के लिए डाली गई सामाग्री
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से 12 गांव को जोड़ने वाले नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। मार्ग का निर्माण होने से लगभग 30 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना मार्ग क्षेत्र के 12 गांवों को जोड़ता है। मार्ग पिछले छह माह से जर्जर था। मार्ग में गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पिछले काफी समय से मार्ग का निर्माण कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। ग्रामीणों की मांग की पर मार्ग के निर्माण के लिए चार महीने पहले बजट स्वीकृत हुआ था।
इसमें से 6.70 लाख का बजट जारी होने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा गया था, मगर ठेकेदार न मिलने के कारण चार माह से मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। विभाग की ओर से तीसरी बार की गई टेंडर प्रक्रिया के बाद मार्ग की मरम्मत के लिए ठेकेदार मिलने पर बृहस्पतिवार से मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
कोट...
नैथला-फैजनुर निनाना मार्ग की टेंडर प्रक्रिया के बाद बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मार्ग का निर्माण होने से 12 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। - गंगा स्वरूप, एई पीडब्ल्यूडी