फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख में होगा बिजरौल मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन डॉ दुष्यंत तोमर - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
14 लाख में होगा बिजरौल मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर 150 मीटर के सफर में गड्ढों की भरमार से आखिरकार नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका प्रशासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जल्द ही मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
बिजरौल रोड नगर का मुख्य रास्ता है। यह मार्ग पूरी तरह से टूटा हुआ है, बरसात के चलते इसकी हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ आए दिन हादसे होते रहे हैं। यहीं नहीं इस मार्ग पर जहां फर्नीचर मार्केट है, वहीं बालिकाओं का एक मात्र डिग्री कॉलेज जैन स्थानकवासी भी स्थित है। लेकिन शिकायतों के बाद भी सड़क की तरफ न तो जनप्रतिनिधि ध्यान जा रहा है और न ही नगरपालिका प्रशासन का।
विज्ञापन

नगरवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने चार जुलाई के अंक में 150 मीटर के सफर में गड्ढों की भरमार शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। फिलहाल मार्ग के निर्माण को लेकर 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन

- ये बोले चेयरमैन
पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह से टूटा हुआ है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 14 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।

बिजरोल मार्ग पर बने गड्ढे व भरा पानी। फाइल फोटो- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें