बागपत : मृतक निलेश शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बिनौली थाने पर तैनात कांस्टेबल निलेश शर्मा की आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत गई। पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर दिवंगत कांस्टेबल की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।
इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि कांस्टेबल निलेश शर्मा पुत्र सतीश चंद निवासी ग्राम रोहई, थाना निबोहरा, जनपद आगरा थाने से 30 मई को पांच दिन का अवकाश लेकर घर गया था। वापस न आने पर उसकी गैरहाजिरी भी अंकित की गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल निलेश के भाई नूतन शर्मा का फोन आया जिसने सूचना दी कि निलेश कैंसर की बीमारी से पीड़ित था।
वह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। शुक्रवार को वहां कांस्टेबल निलेश के उपचार के दौरान मौत हो गई। बिनौली थाने पर पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर दिग्विजय सिंह, आरिफ अब्बास, तेजवीर सिंह, मुनीश शर्मा, ओमबीर सिंह, किरनपाल भाटी, विनोद शर्मा आदि शामिल रहे।