बड़ौत। राजीव हत्याकांड का खुलासा कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जौहड़ी गांव के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हत्याकांड में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गत 20 सितंबर 2022 की रात बड़ौत में ई-रिक्शा चलाने वाले जौहड़ी गांव निवासी राजीव (35) पुत्र रैय्यत की लूट के विरोध में हत्या कर दी गई थी। राजीव के भाई कर्मवीर ने दोघट थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कर्मवीर ने ई-रिक्शा व अन्य सामान लूटने के बाद हत्या करने की आशंका भी जताई थी। तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी आरोपी इस हत्याकांड में ने पकड़ा गया है। पूछताछ के नाम पर निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुए दो आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की।
सीओ युवराज का कहना है कि राजीव हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिली है। जिसमें दो आरोपी रिक्शा को चलाते नजर आ रहे हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। मौके पर रामनिवास, दीपक, सुनील, प्रमोद, इकबाल, राजेंद्र, प्रदीप, मांगेराम मौजूद रहे।