अंकित की तहरीर पर पुलिस ने सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले संजय, सहदेव, चांदवीर व दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुकदमे में आरोपी महिला नीरज और मीना को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सिपाही की गर्दन पर रखा धारदार हथियार, वीडियो भी बनाई
सिपाही को बंधक बनाने के बाद हमलावरों ने सिपाही की गर्दन पर धारदार हथियार रख दिया। इसके बाद उसकी गर्दन पर वार भी किया, लेकिन उसका हाथ आगे आने के कारण हाथ में चोट लगी। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मकान के अंदर सिपाही की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाई, लेकिन आरोपियों फरार होने के कारण वीडियो पुलिस को नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
आखिर क्यों तोड़ रहे थे सीसीटीवी कैमरे
सरूरपुर कलां गांव में सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। जिसमें आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद हमलावर किसी घटना को अंजाम देना चाहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर के पकड़े जाने पर ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के कारण का पता चलेगा।