फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिपाही और होमगार्ड पर रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। औसिक्का निवासी एक व्यक्ति ने सिपाही और होमगार्ड पर मारपीट कर रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शोएब ने बताया कि उसने एक टेंपो फैक्टरी से सामान दिल्ली पहुंचाने में लगा रखा है। छह दिसंबर को औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी का उसके पास फोन आया और चौकी पर बुलाया। वह पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर आकर खड़ा हो गया। उसने उक्त पुलिस वाले को फोन किया। कुछ देर बाद एक सिपाही और होमगार्ड पहुंचे। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए 35 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बड़ौत इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें