फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्र, छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।
विज्ञापन

खेकड़ा स्थित विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज और ग्राम सांकरौद स्थित जनता हाई स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा और शिक्षिका रेनू जैन ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। किसी शपथ को लेना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। सड़क दुर्घटना एक परिवार का नहीं पूरे राष्ट्र के मानव संसाधन का नुकसान करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और मोबाइल का प्रयोग ना करने की अपील की। साथ ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें