फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद में कांग्रेस सेवा दल की खाट सभा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संघर्ष यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की खाट सभा शुक्रवार को सांकरौद गांव में होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई भी खाट सभा में शामिल होंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। सेवादल के पश्चिम जोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने बताया कि कांग्रेस सेवा दल की ओर से प्रदेश में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है। किसानों से संवाद के लिए सांकरौद गांव में आठ जनवरी को दोपहर 12 बजे खाट सभा का आयोजन होगा। इसमें वक्ता किसानों को कृषि कानूनों को लेकर जागरूक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष निष्कासित
बागपत। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पश्चिमांचल प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र जाटव ने बताया कि पूर्व बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर मुनाखिया को गलत टिप्पणी के कारण भीम आर्मी से निष्कासित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें