फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आरिफपुर खेड़ी का मामला, तीन महिलाओं सहित दस घायल
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। आरिफपुर खेड़ी गांव में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से तीन महिलाओं सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरिफपुर खेड़ी गांव निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र साहब सिंह पक्ष के लोग एक प्लाट पर चिनाई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान संदीप पुत्र मोहनपाल पक्ष के लोगों ने प्लाट की भूमि को अपना बताकर चिनाई करने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष से सत्यवीर पुत्र साहब सिंह, रामचन्द्र पुत्र कर्ण सिंह, जसबीर पुत्र साहब सिंह, संकेत पुत्र रामकिशन, सुनीता पत्नी रामचंद्र व दूसरे पक्ष से आशीष पुत्र कालू, सुरेश पत्नी मोहनपाल, संतोष पत्नी सोहनपाल, संदीप पुत्र मोहनपाल, अनुज पुत्र सोहनपाल गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रामचन्द्र, जसबीर, संकेत व सुरेश, संदीप की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने गताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें