बागपत जिला अस्पताल पहुंचे खट्टाप्रहलादपुर गांव के मारपीट में घायल हुए युवक
- फोटो : BAGHPAT
बिनौली। थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रंछाड़ गांव में सोमवार की दोपहर विनोद पुत्र जौहरी व देवेंद्र पुत्र कटार सिंह के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इनके बीच संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष से देवेंद्र और बिजेंद्र पुत्र कटार सिंह, विनोद पुत्र जौहरी, सचिन पुत्र विनोद घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे पक्ष के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी लोगों को सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया।