बागपत। धार्मिक स्थल पर लगा लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाने पर पुलिस ने जब्त कर लिया। कई धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की आवाज धीमी भी कराई।
पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह शहर से लेकर गांवों के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकरों की आवाज की जांच की। जहां सिसाना, निवाड़ा और गौरीपुर गांव के धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई। साथ ही तेज आवाज में बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान शहर के एक धार्मिक स्थल पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर को जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजने दिए जाएंगे।