फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAghpat: अनशन पर बैठे चार किसानों की हालत बिगड़ी, दिलाया उपचार, वार्ता विफल

Sun, 02 Oct 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की। कोई नतीजा नहीं निकलने पर वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
टीकरी सूजती चौराहे पर चल रहे धरने के दौरान बीमार हुए किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर टीकरी में आमरण अनशन पर बैठे चार किसानों की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक बुलाकर धरनास्थल पर उपचार कराया। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की। कोई नतीजा नहीं निकलने पर वार्ता विफल रही।
विज्ञापन


टीकरी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने सर्विस रोड, रकबा दुरस्तीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर कई गांवों के किसान पिछले 79 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने चार दिन पहले अनशन शुरू कर दिया था।

शनिवार को अनशन पर बैठे किसान हरबीर सिंह, पवन राठी, शिवकुमार, राजेंद्र की तबियत अचानक बिगड़ गई। किसानों का आरोप है कि चार दिन से चल रहे अनशन पर जांच करने के लिए एक बार भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई। मौके पर आजाद राठी, रणवीर सिंह राठी, बबलू, राजेंद्र सिंह, कुलबीर राठी, पवन, योगेश राठी, अंकुर राठी, राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया
 कलक्ट्रेट में दस अक्तूबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने काठा, मवीकलां, नंगला बहलोलपुर, साकरौद, सुभानपुर समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया। उधर हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती किसान धर्मपाल काठा की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। उधर लोकमंच परिसर में किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, रमन गुर्जर, सुरेंद्र प्रधान, बब्लू शर्मा, विजयपाल, धर्मपाल, इंद्रपाल, जगपाल धामा, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें