बागपत/ छपरौली। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन पर नाटक प्रस्तुत किया। जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दिशा व शैली ग्रुप ने रघुपति राघव राजा राम और तीन बंदर बनकर बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो का संदेश दिया। 12वीं छात्रा महक वर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला।
एनएस पब्लिक स्कूल काठा में स्कूल के प्रबंधक आनंद कुमार व स्टॉफ ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्रबंधक ने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सत्य और अहिंसा का पालन करने के लिए जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, श्यामरतन, सुबोध कुमार, अरशद खान, धीरज धामा, विक्रांत दीक्षित, सीमा सैफी, प्रिया चौधरी, नितेश, शालू त्यागी, चाहत गुप्ता मौजूद रहा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस अव्वल
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिक्षक उदयवीर सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस को विजेता चुना। प्रतियोगिता में स्कूल के निदेशक प्रमोद पंवार, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, प्रबंध समिति के सदस्य हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, अनुपम, हर्ष, आर्ची, निशांत मौजूद रहे। शबगा के संस्कृति पब्लिक स्कूल में गोष्ठी हुई। शुभारंभ डायरेक्टर स्वराज पाल दुहूण और प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने कविता और भाषण के माध्यम से महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर संगीता, डॉ. रविता बालियान, हिना चौधरी, नीतू चौधरी, सचिन, सुनील, शिवानी मान, सरिता पांचाल, अमिता, अंजलि मौजूद रहे।