फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फाइलों में बन रहा कूड़े से खाद

विज्ञापन
बड़ौत में बड़का रोड पर फैली गंदगी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
- नगर से रोजाना निकलता है 50 मीट्रिक टन कूड़ा
विज्ञापन

- फिर से खाद बनाने की योजना की जा रही तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। दो साल से कूड़े से खाद बनाने की योजना फाइलों में दौड़ रही है, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। नगर में रोजाना 50 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, उसको डालने के लिए पालिका के पास फिलहाल कोई स्थान नहीं है। नगरपालिका कूड़ा के निस्तारण को लेकर कई योजनाएं बना चुकी है, लेकिन एक के बाद एक योजना धड़ाम हो चुकी है। एक बार फिर इसकी कवायद शुरू हुई है।
इस तरह तैयार की थी योजना
बड़ौत नगर पालिका ने पहली योजना तीन साल पूर्व बनाई थी। सभाखेड़ी गांव में कूड़ा के निस्तारण को लेकर बंजर जमीन की तलाश की, लेकिन यहां 50 बीघा जमीन चारागाह की बंजर भूमि निकली। मामला इससे आगे नहीं बढ़ सका। दो साल पहले पालिका ने कूड़ा से खाद बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया। कई कंपनियों से बातचीत की, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। अब कूड़ा अमीनगर सराय मार्ग, औद्योगिक पुलिस चौकी सहित अन्य जगहों पर डाला जा रहा है। फिलहाल पालिका ने गाजियाबाद की एक कंपनी टीकेजी इंफेक्टचर से तीन माह के लिए समझौता किया है। ताकि दिसंबर माह से कूड़ा से खाद बनाया जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका ने गाजियाबाद की कंपनी से तीन माह का एग्रीमेंट किया है। यह कंपनी कई वर्षों से एकत्रित हुए नगरपालिका के कूडे़ से खाद बना रही है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। - दुर्गेश मिश्र, प्रभारी ईओ और एसडीएम।
विज्ञापन

एक करोड़ खर्च होंगे
बड़ौत। पालिका ने गाजियाबाद की जिस कंपनी से तीन माह का एग्रीमेंट किया है, वह कंपनी छह से सात वर्ष के एकत्रित कूडे़ से खाद बना रही है। इसमेें तकरीबन एक करोड़ का खर्च आएगा।
क्या कहते हैं नागरिक
- बिजरौल रोड निवासी पंकज कुमार का कहना है कि पालिका को सफाई पर ध्यान देना चाहिए। नगर की हालत खराब है।
- नेहरू रोड निवासी संदीप कुमार का कहना है कि सफाई नहीं होने से शहर की स्थिति खराब हो रही है। पालिका को कूड़ा निस्तारण पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें