बड़ौत। कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर चक में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ में फरहान और कबड्डी में कंपोजिट खड़ाना की टीम अव्वल रही।
शुभारंभ शिक्षक नेता सुभाष शर्मा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव दांगी ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय खड़ाना के छात्र नयलन, 100 मीटर दौड़ में फरहान पीएस बुढ़पुर, 200 मीटर दौड़ में आरव कंपोजिट खड़ाना, कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट खड़ाना, लंबी कूद मोहित कंपोजिट खड़ाना विजयी रही।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहिनी कंपोजिट खड़ाना, 100 मीटर दौड़ में प्रीति कंपोजिट खड़ाना, 200 मीटर दौड़ में मोहिनी कंपोजिट खड़ाना ने स्थान प्राप्त किया। मौके पर नीरज कुमार, अमित कुमार, रविन्द्र तोमर, रामनरेश, मनोज तोमर, बिजेंद्र कुमार, रामेश्वर दयाल शर्मा, राजेंद्र, अंजलि तिवारी, मंजूषा तोमर, अनिरुद्ध शामिल रहे।