फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दूसरी औरत से की कोर्ट मैरिज, पहली पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सोनीपत हरियाणा के एक युवक ने दूसरी औरत से कोर्ट मैरिज कर ली। भनक लगने पर पहली पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़िता ममता बड़ौत नगर की रहने वाली है। बताया कि दो साल पहले सोनीपत के दुभड़ी गांव निवासी पवन से शादी हुई थी। शादी के बाद अक्सर पति घर से कई-कई दिनों तक गायब रहने लगा। सास, सुसर सहित अन्य लोगों ने जानकारी जुटानी चाहिए, तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। शक होने पर खुद पड़ताल की तो जानकारी मिली कि पवन ने एक अन्य औरत से कोर्ट मैरिज कर रखी थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाला दिया। बृहस्पतिवार को ममता अपने परिजनों को लेकर कोतवाली में स्थित महिला पुलिस चौकी पर पहुंची। महिला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों को बुलाया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें