फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अवैध खनन करने पर कंपनी और 51 ट्रक मालिकों पर मुकदमा

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर यमुना खादर में अवैध खनन के मामले में कंपनी और 51 ट्रक मालिकों पर मुकदमा कराया गया है। खनन अधिकारी की तरफ से थाने में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा हुआ। वहीं यमुना खादर में दिनभर खनन विभाग की टीम जांच करती रही। वहां जांच में जितना खनन ज्यादा मिलेगा, उसके आधार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील के सुभानपुर यमुना खादर के 1.39 हेक्टेयर में 20 हजार घनमीटर रेत खनन का ठेका दिया गया था। यह ठेका अंजनिसुत इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी नोएडा को तीन महीने के लिए दिया गया था। आरोप है कि मौके से उन्होंने मानक से अधिक खनन किया हुआ है। जिस पर वहां मंगलवार को छापा मारकर 51 डंपर ट्रक, दस पोकलेन, दो ट्रैक्टरों को जब्त किया था।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खनन अधिकारी हवलदार यादव को मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिया। जिस पर खनन अधिकारी ने खनन ठेका लेने वाली कंपनी, 51 ट्रकों के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

- यमुना खादर में चलती रही पैमाइश
यमुना खादर में मानक से अधिक खनन मिलने के बाद बुधवार को विभाग की टीम दिनभर जांच करती रही। वहां जांच की गई कि आखिर कितना ज्यादा खनन किया गया है। जिससे उसके आधार पर कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें