फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में पचास करोड़ रुपये से आठ गांवों में बनेंगे नए बिजलीघर

Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में ऊर्जा निगम की व्यवस्था में सुधार के लिए आठ नए बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा। जिन पर ऊर्जा निगम के 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च करेगा। ऊर्जा निगम के मुख्यालय से बजट मंजूर होने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजलीघर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में ऊर्जा निगम के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देने के लिए 85 बिजलीघर संचालित हैं। बिजलीघरों से आसपास के तीन-चार गांवों को जोड़ कर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जिसमें बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ऊर्जा निगम के मुख्यालय से जिले में 500 एमवीए के बिजलीघरों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गये थे।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने आठ गांवों का चयन कर मुख्यालय को सूची भेजी थी। जिस पर मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने चयनित गांवों में नए बिजलीघरों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के साथ सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में बनने वाले आठ नए बिजलीघरों पर 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

- एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
नए बिजलीघरों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 500 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिससे आसपास के तीन-चार गांवों को जोड़ा जाएगा। जिससे एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
- इन गांवों में बनेंगे नए बिजलीघर
ऊर्जा निगम ने नए बिजलीघर का निर्माण करने के लिए गौना, डुंडाहैड़ा, बागपत शुगरमिल, बिजवाड़ा, टांडा, सराय मोड़ बालैनी, सराय रोड बडौत, बसौद का चयन किया है। जिनसे आसपास के गांव जोड़ने के लिए अलग फीडर तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है।
- वर्जन
- जिले में आठ नए बिजलीघरों के निर्माण को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। जिनका अलग-अलग प्रस्ताव बनाया जा रहा है। आठ बिजलीघरों पर 50 करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च होगा। - अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें