फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बावली चुंगी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली चुंगी रोडवेज बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एआरएम मौके पर पहुंचे तो यात्रियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर समस्याएं गिनाईं। समस्याओं के निस्तारण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि यहां पर न तो महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। बसों के नियमित संचालन को लेकर कोई शेडयूल भी निर्धारित नहीं है। शाम छह बजे के बाद अधिकांश बसों के पहिया थम जाते हैं, यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
एआरएम रामदेव मौके पर पहुंचे तो यात्रियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर सीनियर सीटिजन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर डॉ. हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, चंद्र प्रकाश, मास्टर तेजपाल सिंह, उमरजान खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें