फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान उन्नत फसलें उगाएं, भरपूर लाभ उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार कक्ष में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत फसलें उगाकर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। गांव की पगडंडी से निकलकर संसद तक पहुंचे। उन्होंने चकबंदी कानून, भूमि अधिग्रहण कानून, नाबार्ड बैंक की स्थापना कराकर किसानों को सामंती प्रथा से मुक्त कराया। कार्यक्रम में यशवीर राणा, गुड्डी देवी, मोनिका, कुलदीप सिंह को दुग्ध और खीरा उत्पादन के अंतर्गत प्रमाणपत्र देकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
फसल क्रांति फाउंडेशन के संस्थापक राजबीर सिंह और मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेंद्र धामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने किसानों को जिंक मिनी किट बैग देकर सम्मानित किया। डॉ. सरिता जोशी ने कृषक महिलाओं को स्वास्थ्य हेतू पोषण वाटिका बनाने के बारे में जानकारी दी। संचालन ग्रह वैज्ञानिक डॉ. सरिता जोशी ने किया। इस दौरान श्रीपाल सिंह, अशोक प्रधान, ओमप्रकाश मलिक, कपिल धामा, नरेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, राजकुमार समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें