संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। लोकसभा चुनाव में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी काॅलेज का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा के इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी आदि की सुविधाएं देखीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की घोषणा होते ही कॉलेज में चुनाव संचालन केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ज्योति शर्मा, तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।