बागपत में मंगलवार को सर्द हवा के बीच हाईवे पार करती युवती
- फोटो : BAGHPAT
70 मीटर तक रही दृश्यता, वाहन चालकों को हुई परेशानी
9 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान मंगलवार को
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। साथ ही घने कोहरे ने भी परेशानी को बढ़ा दिया। नेशनल हाईवे पर दृश्यता करीब 70 मीटर तक रही। इससे वाहन चालक परेशान रहे।
मंगलवार सुबह को घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों का आवागमन धीमा ही रहा। इसके साथ ही सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। लोग घरों से कम बाहर निकले। सर्दी से बचाव के लिए आग का सहारा लिया।
सर्दी में लापरवाही से बढ़ सकती है परेशानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखना होगा। क्योंकि इनके लिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में मास्क और गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। गर्म पानी नियमित रूप से पीते रहे।