बागपत सीएचसी में बढ़ी खांसी, बुखार व जुकाम से पीड़ित बच्चों और बुजुर्गों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्दी शुरू हो गई है। इसी के साथ बच्चों में खांसी, बुखार व जुकाम और बुजुर्गों में सांस व फेफड़ों की बीमारी बढ़ रही है। सीएचसी पर बच्चों व बुजुर्गों की ओपीडी बढ़ रही है। आंकड़ों की माने तो सर्दी बढ़ने के बाद खांसी, बुखार व जुकाम और सांस की बीमारी को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों और बुजुर्गों की संख्या दोगुनी हुई है। चिकित्सकों की सलाह है कि सर्दी में सेहत का खास ध्यान रखे।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होने लगी है। रात में सर्दी बढ़ने से बच्चों में बुखार, जुकाम, खांसी व बुजुर्गों में फेफड़ों से संबधित समस्या व सांस लेने में परेशानी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कुछ दिनों में बच्चों व बुजुर्गों की ओपीडी बढ़ गई है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी से पहले खांसी, बुखार व जुकाम से पीड़ित बच्चों की संख्या रोजाना 15 से 20 तक रहती थी। अब संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई है। इसी तरह सांस व फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों की संख्या में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। सर्दी से पहले यह संख्या करीब 30 तक थी।