बड़ौत। जलालपुर गांव में मंगलवार को सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने गांव में 10 घरों में विजिट की। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थी से पूछताछ की, जोकि पहली खुराक एवं दूसरी खुराक से संतृप्त पाए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया विभाग द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में जिन लोगों ने प्रथम और द्वितीय डोज लगवा ली है, उनका सर्वे भी किया जा रहा है। विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि किन लोगों ने प्रथम रोज लगवाई है और कौन अभी वैक्सीनेशन से वंचित है । उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।