फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने बिनौली सीएचसी का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने सीएचसी बिनौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमसो डॉ. दिनेश कुमार ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर, आइसोलेशन वार्ड, वैक्सीनेशन कक्ष, मेडिसिन कक्ष, कोल्ड चेन आदि का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल से आशाओं द्वारा किए गए कार्यों और लंबित पड़े कार्यों को पूरा कराकर भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रथम वैक्सीनेशन डोज का आंकड़ा 85 प्रतिशत पहुंच गया है। इसे शत प्रतिशत करने के लिए प्रतिदिन दो हजार का वैक्सीनेशन करना अनिवार्य है। उन्होंने सीएचसी में आए लोगों से कोरोनारोधी टीके लगवाने की अपील की। सीएचसी परिसर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था मिलने पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल को साधुवाद दिया। इस दौरान डॉ. गुरुचरण सिंह, डॉ. अभिनव नेहरा, डॉ. आकाश, कोल्ड चैन हैंडलर अजीत धामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें