फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ का 26 अक्तूबर का कार्यक्रम तय हो गया है। वह पहले भगवानपुर नांगल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंग करेंगे। इसके बाद बड़ौत के जनता वैदिक कालेज में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल के श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर से पहुंच जाएंगे। वहां वह श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंग करने के बाद करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से ही जनता वैदिक डिग्री कालेज बड़ौत के मैदान पर पहुंचेंगे। वहां पहले मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा। कालेज के मैदान से ही सीएम करीब 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनमें बागपत में चमरावल रोड पर बस अड्डे व अहैड़ा में आरओबी समेत अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल होंगे। इसके अलावा पाबला के कन्या डिग्री कालेज, डौला सीएचसी समेत अन्य का लोकार्पण भी सीएम करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी जुट गए हैं।

बड़ौत व भगवानपुर नांगल का एडीजी ने निरीक्षण किया
दोघट। एडीजी राजीव सब्बरवाल ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय के साथ शनिवार को बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कालेज के मैदान का सीएम के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण किया। वहां एडीजी ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने पहुंचकर हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के आश्रम में आने जाने वाले रास्ते, सत्संग भवन, पूजा स्थल आदि स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं एडीएम बागपत पंकज वर्मा ने हैलीपेड स्थल को पूरी तरह साफ कराने एवं उसके आसपास खड़ी फसल को कटवाने के निर्देश दिए। लोनिवि विभाग भी मार्ग की मरम्मत कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें