संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में शनिवार को तीन दिवसीय दिन-रात वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कंडेरा और रसुलपुर की टीम ने मैच जीते।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अनिल आर्य ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन बामनौली, सिरसली, रंछाड़, बड़ौत, मलकपुर, कंडेरा गांव की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहले दिन कंडेरा और सिलाना की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें कंडेरा की टीम ने 25-23 से मैच जीता। दूसरा मुकाबला बड़ौत व रसुलपुर गांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें रसुलपुर की टीम 25-18 से मैच जीता। प्रतियोगिता में मंजीत अहलावत, वीरपाल ठेकेदार, मास्टर रविंद्र, सतीश तोमर, बिजेंद्र अहलावत मौजूद रहे।