फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोपहर में छाए बादल, हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बृहस्पतिवार सुबह धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली। दोपहर में बादल छा गए और हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

दो दिन से सुबह सवेरे धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह भी धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम साफ होने पर लोग घरों के बाहर निकले। बाजारों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। दोपहर में आसमान में अचानक बादल छा गए और ठंडी हवा चलने से सर्दी का सितम बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री होने के बावजूद ठंडी हवा के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। शाम होते-होते जैसे ही सर्दी बढ़नी शुरू हुई तो नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की भीड़ कम होनी शुरू हो गई। सर्दी बढ़ने पर लोग फिर से अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें