फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के चल रहे दो ईंट भट्ठे कराए बंद

विज्ञापन
खेकड़ा के जंगल मे काठा मार्ग पर बिना अनुमति के चल रहे ईंट भट्ठों को पुलिस के साथ बंद कराने पहुंचे ए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेेकड़ा/दोघट। काठा मार्ग पर बिना अनुमति के चल रहे दो ईट भट्ठों पर एसडीएम ने बंद कराया। भट्ठा मालिकों को बिना अनुमति के भट्ठे चलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश में 30 जून को ईंट भट्ठों को बंद किए जाने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद खेकड़ा के जंगल में काठा मार्ग पर दो ईंट भट्ठा मालिक शासन के आदेशों को नजर अंदाज कर भट्ठे चलाए हुए थे। बुधवार सुबह एसडीएम अजय कुमार को दोनों भट्ठों के चलने कर शिकायत मिली। जिसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें ईट भट्ठे चलते मिले। बिना अनुमति के चलाए जा रहे दोनों भट्ठों को बंद करा दिया। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि अवैध रूप में चलाए जा रहे दोनों ईट भट्ठों को बंद कराया गया है। भट्ठा मालिकों के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोघट में राजस्व विभाग और पुलिस ने क्षेत्र के टीकरी, गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती, दोघट के ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चलते मिले भट्ठों को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें