फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शाहजहांपुर में डीजे पर नाचने को लेकर संघर्ष, पथराव

Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। शाहजहांपुर गांव में सोमवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में सोमवार की रात शादी का कार्यक्रम था। दूल्हे के परिजन, रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। डीजे पर नाचने को लेकर दूल्हे के परिजनों और रिश्तेदारी से आए युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं ने घरों की छतों से पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने पर वहां भगदड़ मच गई और ग्रामीणों ने अपने घरों में घुसकर जान बचाई। झगड़े में इंतजार, फरीद, राशिदा, हनीसा, साहिस्ता, शाहरुख, अनीसा सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें