फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी दुल्ला में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गढ़ीदुल्ला गांव में बृहस्पतिवार की रात बच्चों में हुई मारपीट के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गढ़ीदुल्ला गांव में बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद पाले व रघुबीर पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के पाले पुत्र बंशी, सोहनलाल व मुकेश पुत्रगण पाले तथा विनय पुत्र सोहनलाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के रघुबीर पुत्र शिवदयाल, ओमपाल, रामपाल व बबलू पुत्रगण रघुबीर गंभीर घायल हो गए।। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को देर रात ही सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें में चार को बागपत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें