फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: क्रिकेट खेलते वक्त उबल पड़ा पांची गांव! गेंद को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिलाओं सहित चार घायल

Tue, 17 Jun 2025 12:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मेरठ के रटौल क्षेत्र के पांची गांव में क्रिकेट खेलते वक्त गेंद घर में जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
झगड़े में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पांची गांव में क्रिकेट खेलते समय एक छोटी सी बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। ईदगाह के पास कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे, जब गेंद बार-बार एक मकान में जा रही थी। इससे नाराज होकर वहां रहने वाले परिवार से कहासुनी हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र नरेश, सचिन, विशाल आदि गांव में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान उनकी गेंद मंजूर के मकान में कई बार जा रही थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्दी ही लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जून को आपके शहर में क्या हुआ

संघर्ष में नाजरीन पत्नी सादिक, सलमा पत्नी निशार, बानो पत्नी मंजूर और अरमान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलाना के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें