फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ईद की नमाज के बाद भिड़े दो पक्षों के लोग, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, कई दिन से चल रहा था विवाद

Sat, 22 Apr 2023 07:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारी और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि भड़ल गांव के रहने वाले शकील और मोहम्मद इस्लाम पक्ष के बीच पिछले चार दिन से विवाद चल रहा है। शकील पक्ष ने इस्लाम पक्ष के हाफिज दानिश की पिटाई कर दी थी। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी थी।

शनिवार को दोनों पक्ष के लोग ईद की नमाज अदा कर घर वापस लौटे तो उनमें फिर से कहासुनी होने लगी। जहां दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले हाफिज शकील घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें