बागपत। एडीएम अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को एनआईसी बागपत द्वारा तैयार नागरिक सूचना एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एप के जरिए जनसामान्य को समस्त शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देने की व्यवस्था की गई है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी भास्कर पांडे ने बताया कि आगे चलकर विभागीय लॉगिन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे विभाग अपने से संबंधित सूचनाओं एवं योजनाओं को स्वयं ही फीड कर सकें। अभी यह एप जनसामान्य के प्रयोग के लिए जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां से इसे एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड कर चलाया जा सकता है।