फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर फेल, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर के आधार लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है। मरीजों का न तो 20 मिनट में पंजीकरण हो रहा है और न दो घंटे में ओपीडी की सुविधा मिल रही है। मरीजों को पंजीकरण करने के लिए ही दो से तीन घंटे तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को समय पर इलाज और जांच सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से सिटीजन चार्टर जारी किया गया था। इसके अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों का 20 मिनट में पंजीकरण और दो घंटे में ओपीडी का दावा किया गया था, मगर लोगों को पंजीकरण खिड़की पर ही दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
-जिला अस्पताल में पंजीकरण कराने में लिए दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। पंजीकरण होने के बाद फिर ओपीडी में काफी देर में नंबर आया। - मुनेश, कुर्डी
-जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आई थी। यहां पंजीकरण कराने में ही दो घंटे तक लाइन में लगने के विवश होना पड़ा । - फरजाना, लुहारा
-जिला अस्पताल में इलाज कराना मुसीबत हो रहा है। पंजीकरण खिड़की पर पंजीकरण करने में ही दो घंटे का समय लग रहा है। - पिंकी, खेकड़ा
-जिला अस्पताल में सिटीजन चार्टर के अनुसार लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। पंजीकरण कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। - सत्यपाल चौहान, पाली
विज्ञापन

अस्पताल में सिटीजन चार्टर के आधार पर लोगों का पंजीकरण और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पंजीकरण ऑनलाइन होने के कारण थोड़ा अधिक समय लग रहा है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें