सिलिंडर फटने से बच्चे की मौत
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के लोयन मलकपुर गांव में सिलिंडर लीक हो जाने से उसमें आग लग गई और वह फट गया। इसकी चपेट में परिवार का 12 वर्षीय बच्चा आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एक निजी चिकित्सक लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।