बड़ौत। आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार देर रात कार में सवार तीन युवक जापान की 15 साल की बेटी को कार में डालकर ले गए थे। आरोप लगाया कि घटना को 14 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने तहरीर देते हुए अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की। सीओ का कहना है कि दो टीमों को किशोरी की बरामदगी के लिए लगा रखा है। मौके पर देवराज, सुनील, संजीव, अक्षित, सुरेंद्र शामिल रहे।