बागपत। गेटवे इंटरनेशन स्कूल में रविवार को किड्स कार्निवाल का आयोजन किया। इसमें छात्रों व अभिभावकों नेे तीन मंजिल से रस्सी के सहारे उतरना, रस्सी व बांस के पुल को पार करना, कमांडो नेट ब्रिज पर चढ़ना व तीरंदाजी की लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम अमित कुमार सिंह रहे।
इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने जादूगर का शो व पंजाब से आए कलाकारों का शो प्रमुख रहा। बच्चों व अभिभावकों ने आकर्षण परिधानों से सजे घोड़े और ऊंटों की सवारी की। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की परिस्थिति से उबरने व छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए किड्स कार्निवाल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 के दौरान बच्चों की शिक्षा की क्षतिपूर्ति के लिए स्कूल में एक डैमेज कंट्रोल एक्टिविटी का भी संचालन किया जाएगा। मंच का संचालन प्रतिभाराज ने किया। इसमें डॉ कमलदीप जिंदल, विश्वास चौधरी, सुनील प्रधान, डॉ. राजबल, कृष्णपाल सिंह, राजीव दीक्षित, सुधारस चौहान, संजय शर्मा, अजय राणा मौजूद रहे।