फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने धमाल मचाया

Fri, 11 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेलकूद समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय शूटर प्रकाशो तोमर, चंद्रो तोमर व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का संचालन कर रही रूपाली सैनी ने बताया कि खेलकूद समारोह के पहले दिन 100 मीटर बालिका दौड़ में शगुन, विप्रा व दीपाली क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में राही प्रथम, सूरज द्वितीय, विशाल तृतीय, 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में शगुन प्रथम, विप्रा द्वितीय स्थान पर रही। ज्योति तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राही प्रथम, शुभम द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ मेें विशु प्रथम, सूरज द्वितीय, आकाश तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबीकूद में विशाल प्रथम, सागर द्वितीय, आकाश तृतीय, बालिका वर्ग की रस्सीकूद मेें वंशिका प्रथम, आंचल द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की रस्साखींच में सतलुज प्रथम, गंगा द्वितीय व झेलम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


समारोह के दौरान स्कूल की निदेशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा व अभिषेक शर्मा ने मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीटीआई रेणु चौधरी, अनुज उज्ज्वल, अंकुर मलिक, रूपाली सैनी, दीपा चौहान, संतोष, मंजु शर्मा, राखी जैन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें